जावद। बस स्टैंड के पास श्री राम गौशाला के पास शुक्रवार को गो सम्मान आहवान अभियान के तहत नगर के प्रमुख मार्गों में जागरूकता अभियान रैली निकालकर जगह जगह स्टिकर चिपकाकर, टेम्पलेट वितरित करके हस्ताक्षर अभियान चलाया। नगर में रैली के दौरान नारायण सोमानी, प्रकाश सेन, अजयप्रताप सिंह राणावत, विनोद गायरी, रुपलाल पाटीदार, नंदकिशोर पाटीदार, ताराचंद गायरी, लोकेश नागदा, सुनील माली, कन्हैयालाल पाटीदार, सत्यनारायण धनगर, मनोज पाटीदार, प्रभात पाल, महेश राठौर, गिरिजा पाटीदार, खुशबु पाटीदार, संजना पाटीदार, रंजना पाटीदार, गायत्री पाटीदार, चंद्रकला पाटीदार, बिना पाटीदार, दोपद्री पाटीदार, निर्मला पाटीदार, कृष्णा धनगर, विष्णा धनगर, धीरज पाटीदार, लविश पाटीदार, देव धनगर सहित मौजूद थे। गौभक्त नारायण सोमानी ने बताया है कि दिनांक 27 अप्रेल 2026 सोमवार को प्रातः 10 बजे नगर एवं आसपास क्षेत्रों के गौभक्त एकत्रित होकर कृषि उपज मंडी से पैदल चलकर तहसील कार्यालय पहुंचेंगे जहा तहसीलदार को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा। सभी से निवेदन है कि समय के पहले पहुंचकर इस अभियान को सार्थक करें। नगर में एक फोन पर गौमाता की सेवा करने वाले गौभक्त नारायण सोमानी सहित गोसेवको ने कहा यह अभियान किसी संस्था अथवा संगठन के बैनर तले ना होकर केवल ईश्वर, गोमाता, और नंदी बाबा के सानिध्य में हो रहा है। सम्मान आहवान अभियान के तहत 27 अप्रेल 2026 सोमवार को पूरे देश में पांच हजार तहसीलों में एक साथ एक समय में तहसीलदार, ब्लाक अधिकारी, अनुमंडल अधिकारी, एसडीएम, जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री महोदय के नाम गो सेवा, गो सुरक्षा, गो सम्मान के तहत गो माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले, भारत से गोहत्या पूरी तरह समाप्त हो, गो माता को राष्ट्रमाता, राष्ट्रदेव, राष्ट्र आराध्या, राष्ट्र धरोहर, राष्ट्र आधार घोषित करके मौलिक अधिकार प्रदान करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।