जावद। सावन माह प्रारंभ होते ही कावड यात्रा निकलने का क्रम जारी हुआ। सावन माह के प्रथम दिन शुक्रवार को अरावली पर्वत पर विराजित सुख, मुनी की पावन धरा सुखानंद धाम पर वाल्मीकि समाज के युवा कुलदीप परोचा सहित भक्तों ने कावड में गंगाजल भरकर जावद तक कावड यात्रा जय जयकारों के बीच प्रारंभ हुई। सुखानंद रोड, अठाना होते हुए अठाना दरवाजा पहुंचे जहां ढोल ढमाको की थाप पर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामपुरा दरवाजा रामु जग्गु की होटल के पास डॉक्टर कृष्णसिंह सांखला की उपस्थिति में भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में इस 2026 के सात माह जुलाई तक 27वीं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, वरिष्ठ डॉक्टर कृष्णसिंह सांखला, समाजसेवी रामलाल प्रजापत, जगदीश प्रजापत, हितेश खोईवाल सहित सनातनी प्रेमी मौजूद थे। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कावडिया कुलदीप परोचा का सनातनी केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। नगर परिषद के समीप वाल्मीकि कॉलोनी में परोचा परिवार के वरिष्ठ स्वर्गीय सत्यनारायणजी परोचा की याद में बनाया गया शिव मंदिर पर गंगा जल से परिवारजनों एवं भक्तों ने बारी बारी से महादेवजी का जलाभिषेक करके अपने आपको धन्य किया। इस मौके पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, कुलदीप परोचा, अमन परोचा, अरुण नरवाले, निहाल गोयल, युवराज राडोदिया, रौनक गेंगट, यश राड़ोदिया, सुमित लोट, केदार परोचा, तेजस्वी परोचा सहित महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे।