
अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान् विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी की जन्म जयंती फारबिसगंज मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई। सबसे पहले अध्यक्ष मोती लाल शर्मा पंडित अभिषेक दुबे द्वारा पूजा अर्चना की गई ।उसके बाद एक शोभा यात्रा निकाली गई जो सुलतान पोखर हनुमानजी के मन्दिर से निकल कर पूरे शहर भर्मण करते हुवे श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुर बारी पहुँची ओर वहाँ पहुँच सभी भक्तों ने सह्युक्त रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। वही ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोती लाल शर्मा ने बताया कि स्कंद पुराण व भविष्य पुराण के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रदोषकाल समय में हुआ था।भगवान विष्णु विष्णु भगवान के छठवें अवतार हैं। परशुराम जयंती भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। स्कंद पुराण व भविष्य पुराण के अनुसार, भगवान परशुराम का जन्म त्रेतायुग में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन प्रदोषकाल समय में हुआ था। भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका के गर्भ से हुआ था, जो आज भी अजर अमर माने जाते हैं। वही सचिव पूनम पांडिया ने जानकारी देते हुवे बताया कि भगवान विष्णु ने पापी, विनाशकारी तथा अधार्मिक राजाओं का विनाश कर पृथ्वी का भार हरने हेतु परशुराम जी के रूप में छठवां अवतार धारण किया था। कल्कि पुराण में वर्णित है कि, परशुराम भगवान विष्णु के 10वें एवं अन्तिम अवतार श्री कल्कि को शस्त्र विद्या प्रदान करने वाले गुरु होंगे। यह प्रथम अवसर नहीं है कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार किन्हीं अन्य अवतार से भेंट करेंगे। रामायण के अनुसार, देवी सीता एवं भगवान राम के विवाह समारोह में परशुराम जी का आगमन हुआ था तथा भगवान विष्णु के 7वें अवतार श्री राम जी से उनकी भेंट हुयी थी। आगे पवन शर्मा ने बताया कि आज की शोभायात्रा में समाज के बच्चों महिलाएं पुरुषों ने पूरे परिवार के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए महिलाओं की अच्छी संख्या में उपस्थिति रही समाज कि शशि देवी सिखवाल, स्नेहलता गौतम, मंजू पांडिया, लक्ष्मी गौतम, ममता पांडिया, मुस्कान गौतम, स्वेता सिखवाल, निशा शर्मा, रेखा पांडिया, सुनीता लड्डा, कुमुद शर्मा, मिना अग्रवाल, कुसुम शर्मा,नीतू गौतम, किरण देवी, हर्षा शर्मा, नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद खास रुप से रही। अशोक पुलशरिया, बुलबुल यादव जैन समाज से बच्छराज राखेचा, निर्मल सेठिया, विनोद सरावगी, जय कुमार अग्रवाल, श्याम महेश्वरी, अभिषेक खेमानी , सुरेश राठी, पवन सोमानी, विनोद सेठिया, आजाद शत्रु अग्रवाल, सुरेश सिखवाल, मदन लाल पांडिया, बिमल पांडिया, रमेश शर्मा, राजकुमार लड्डा,मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा रास्ते में स्वागत कर चाकलेट बाटी गई वही लष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुर बारी में चाय बिस्कुट की ब्यवेस्थ की गई। अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा सचिव पूनम पांडिया ने समाज के सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया और शोभायात्रा में शामिल होने के लिए साधुवाद दिया उन्होंने कहा कि आज शोभायात्रा का सफल आयोजन उनकी युवा सेना के सहयोग से पूरा हुआ पूरे पत्रकार ओर समस्त फारबिसगंज के नागरिकों को सफ़ल आयोजन में सहयोग के लिए बधाई देते हुए आभार जताया।