
जावद । परिवार जिनका मंदिर था, स्नेह जिनकी शक्ति थी, परिक्षम जिनका कर्तव्य था, परमार्थ जिनकी भक्ति थी इसके अंतगर्त ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री वासुदेवजी डोरिया, स्वर्गीय श्रीमती गीताबाई डोरिया की पुण्य स्मृति (बारहमासी) पर डोरिया परिवार के प्रहलाद डोरिया, नरेंद्र डोरिया, जयप्रकाश डोरिया, आदित्य डोरिया, अविनाश डोरिया, शिवम डोरिया, लोकेश डोरिया एवं डोरिया परिवारजनो के सौजन्य से वार्ड नंबर 7 स्थित निज निवास डोरिया घाटी पर 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत मूलपाठ एवं सप्तापारायण श्रीमद् गीता पाठ व्यासपीठ पर विराजित क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य स्वर्गीय पंडित श्री बालमुकंदजी शास्त्री सुवाखेडा) के पुत्र भागवताचार्य पंडित खेमशंकरजी जोशी सुवाखेडा वाले के मुखारविंद से महाप्रसादी के साथ कथा का विश्राम हुआ। वैशाख सुदी चौदस रविवार को तर्पण श्राद्ध, यज्ञ हवन, पूजन, पूर्णाहुति के प्रश्चात महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी ने व्यासपीठ पर जाकर क्षेत्र की सुख, शांति की कामना करके पुण्य लाभ लिया। डोरिया परिवारजनो द्वारा खोर दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। पत्रकार प्रेस सेवा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रेस क्लब जावद संरक्षक नारायण सोमानी के नेतृत्व में भागवताचार्य भागवताचार्य पंडित खेमशंकरजी जोशी (सुवाखेडा वाले), डोरिया परिवार के प्रहलाद डोरिया, नरेंद्र डोरिया, जयप्रकाश डोरिया सहित परिवारजनो को केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत, सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। महाप्रसादी में प्रेस क्लब जावद संरक्षक एवं जननेता नारायण सोमानी, समाजसेवी भरत सोनी, अर्जुन नागोरा, विनोद राठौड़, विनोद धाकड़, सोमेश्वर तिवारी, दिलावर सेन, गिरीराज कालू सोमानी, जीवनदास बैरागी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा, जावद विकास खंड के वरिष्ठ अधिकारी अब्बास अली बोहरा नरहरि डोरिया, मधुसूदन डोरिया, वैकुण्ठ डोरिया, संकर्षण डोरिया, गोपाल डोरिया, बृजभूषण डोरिया, भारत भूषण डोरिया, रमेश डोरिया, हेमंत डोरिया, सुरेश डोरिया, राजेश डोरिया, रघुनंदन डोरिया, ऋषिकेश डोरिया, अंशुल डोरिया सहित वरिष्ठजन, युवाजन, नगरवासी, महिला, पुरूष मौजूद थे।