नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में श्री राम जानकी, शिव परिवार, हनुमानजी सहित मुर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से होंगी। इसी के अंतर्गत 9 दिवसीय राम कुंडीय यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है। श्री राम कथा के मुख्य जजमान भेरूलालजी छुवारिया, रामकन्या बाई छुवारिया की उपस्थिति में श्री राम कथा के व्यासपीठ पर विराजित साध्वी सुश्री ऋतु पांडे के मुखारविंद से कथा भक्तों को श्रवण हो रही है। कथा में हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। धाकड समाज के युवा मनीष धाकड़ अठाना दरवाजा ने बताया है कि साध्वी सुश्री ऋतु जी पांडे के मुखारविंद से होने वाली कथा में श्री धाकड युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अर्जुन धाकड सिंगोली, श्री धाकड महासभा चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मोहनलाल धाकड रणावतखेडा, श्री धाकड युवा संघ चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष ब्रजेश धाकड, श्री धाकड युवा संघ जिला अध्यक्ष हरीश धाकड नयागांव, जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी सहित पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। कथा प्रवक्ता ऋतु पांडे ने वनवास के दौरान राम का सुग्रीव मिलन, राम हनुमान मिलन, बाली का वध, जामंवत, हनुमानजी सहित वानर सेना माता सीता की खोज सहित विभिन्न प्रसंगों पर सारांक्ष बताया गया। कथा में महिलाओं एवं भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। कथा के दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, श्री धाकड युवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर अर्जुन धाकड सिंगोली, श्री धाकड महासभा चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष मोहनलाल धाकड रणावतखेडा, श्री धाकड युवा संघ चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष ब्रजेश धाकड, श्री धाकड युवा संघ जिला अध्यक्ष हरीश धाकड नयागांव, वरिष्ठ शांतिलाल बग्गड, मनीष धाकड़, दिनेश अन्याणा, बाबुलाल नरवाडिया, शांतिलाल प्रजापत, शोकिन धाकड नेता, नाथुलाल धाकड, श्यामलाल छुवारिया, उदल धाकड, मनीष बग्गड, मनीष धाकड, मुकेश धाकड, भरत पटेल, विजय धाकड, बबलु पटेल, शोकिन धाकड बंधु, विमला धाकड, मनु धाकड, हिना धाकड, पायल धाकड, संगीता बोहरा, विमला धाकड, अंजता छुवारिया, सीमा छुवारिया, रामकन्या बाई छुवारिया, सुमन छुवारिया, योगिता छुवारिया सहित आसपास क्षेत्रों के महिला, पुरूष, युवाजन, ग्रामीणजन, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। कथा का सफल संचालन धाकड समाज के युवा विजय बग्गड अठाना दरवाजा द्वारा किया जा रहा है।‌