नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर के समीप ग्राम मोरका में नायक समाज के वरिष्ठ गोपाल नायक संगीतप्रेमी, मोहनबाई नायक के पुत्र घनश्याम नायक, सोनू नायक की सुपुत्री इशिका नायक का जन्मदिन होने पर मोरका निज निवास पर धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जावद में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने नायक समाज के वरिष्ठ गोपाल नायक संगीतप्रेमी का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए, एसे आयोजनो में वरिष्ठजनों का सम्मान करने से अपने आप में एक गर्व महसूस होता है। इस मौके पर प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, गोपाल नायक संगीतप्रेमी, घनश्याम नायक, नागेश नायक, सत्तु नायक, अर्जुन नायक, प्रियांश नायक, जीगर नायक, राहुल बंजारा, भंवरलाल बंजारा, बालचंद्र नायक, कमल नायक, प्रहलाद नायक, रतनलाल नायक, सावरिया नायक, मुकेश नायक, मोहनबाई नायक, सोनु नायक, लता नायक, ममता नायक, अंकिता नायक, वंशिका नायक, विधु नायक, किटू नायक, राजुबाई नायक गुड्डीबाई नायक, निर्मला नायक, गज्जाबाई नायक, आशा नायक, हेमलता नायक सहित जावद, मोरका, महेशपुरिया, सुवाखेडा सहित आसपास क्षेत्रों के रहवासी, ग्रामवासी, महिला, पुरूष, युवाजन मौजूद थे। संचालन संदीप बाफना ने माना। आभार ममता नायक, लता नायक मोरका ने माना।