जावद। पुरूषोत्तम मास के पावन पर्व पर समीप ग्राम खोर में सरस्वती शिशु मंदिर एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार से 1 जून 2026 सोमवार तक सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा महोत्सव के व्यासपीठ पर परम पुज्य गुरूदेव राष्ट्रीय संतश्री डॉ. मिथिलेश जी नागर भागवत भास्कर गुरूपीठ निनौराधाम आश्रम के मुखारविंद से भक्तों को कथा श्रवण होगी। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि इसी के अंतर्गत दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार को हनुमान वाटिका से प्रातः 9.30 बजे ढोल ढमाको, बैंड बाजो की थाप पर विशाल कलश यात्रा प्रारंभ होगी। कलश यात्रा ग्राम के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई सरस्वती शिशु मंदिर कथा पांडाल पहुंचेगी जहा प्रथम दिन की कथा प्रारंभ होगी। ग्राम खोर एवं आसपास क्षेत्रों की समस्त सनातनी प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवे। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने आगे बताया है कथा पांडाल में गुरूदेव डॉ मिथिलेशजी नागर द्वारा दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार को भागवत माहात्म्य एवं नारद चरित्र, दिनांक 27 मई बुधवार को कपिल अवतार एवं ध्रुव चरित्र, दिनांक 28 मई गुरूवार को जड भरत चरित्र एवं नृसिंह अवतार, दिनांक 29 मई शुक्रवार को श्री वामन अवतार, श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव मनाया जाएगा, दिनांक 30 मई शनिवार को श्रीकृष्ण बाल लीला एवं गोर्वधन पूजा, 31 मई रविवार को श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह, दिनांक 1 जून 2026 सोमवार को सुदामा चरित्र, व्यास पूजा, कथा विश्राम साथ ही महाप्रसादी का आयोजन होगा।