अठाना | 4 जुलाई 2026नगर परिषद के आगे बिजली ऑफिस के पास स्थित पीर साहब मोड़ पर अब राहगीर और श्रद्धालु सुरक्षित सफर कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग (PWD) की एसडीओ नेहा राठौर के निर्देश पर आज इस दुर्घटना संभावित मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा संकेत बोर्ड लगा दिए गए हैं। आने वाले पवित्र सावन महीने को देखते हुए विभाग की यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।सावन में इसी मार्ग से सुखानंद धाम पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु गौरतलब है कि आगामी माह में पवित्र सावन महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान इसी मुख्य मार्ग से होकर हजारों की संख्या में कावड़िए और श्रद्धालु प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुखानंद धाम पहुंचते हैं। मार्ग पर वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है, जिसे देखते हुए इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम करना बेहद जरूरी हो गया था।बार-बार हो रहे थे हादसे, मीडिया ने उठाया था मुद्दा बिजली ऑफिस के पास का यह पीर साहब मोड़ बेहद खतरनाक माना जाता है। यहाँ पहले कई बार गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा हमेशा खतरे में रहती थी। इस गंभीर समस्या को लेकर मीडिया के माध्यम से कई बार विभाग और एसडीओ नेहा राठौर को अवगत कराया गया था।शांतिलाल प्रजापत और जगदीश धाकड़ सहित ग्रामीणों ने जताया आभार स्थानीय नागरिकों ने आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीओ मैडम से यहाँ तुरंत स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगवाने की मांग की थी। जनता की इस बेहद जरूरी मांग को गंभीरता से लेते हुए आज 4 जुलाई को विभाग द्वारा यहाँ स्पीड ब्रेकर बनवाए गए और संकेत बोर्ड स्थापित किए गए।इस सराहनीय कार्य के बाद क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों—शांतिलाल प्रजापत और जगदीश जी धाकड़ सहित सभी ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से एसडीओ नेहा राठौर और लोक निर्माण विभाग का दिल से आभार व्यक्त किया है।