नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। सांदीपनि विद्यालय जावद में व्यवसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों के लिए 20 दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग ओजेटी कार्यक्रम चल रहा है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर विषय के विद्यार्थी शामिल हैं। आई .टी.विषय के विद्यार्थी भी भाग ले रहे हैं। व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए ट्रेनिंग कृष्णा इलेक्ट्रिकल जावद एवं महाकाल इंस्टीट्यूट जावद में कराई जा रही है। संस्था प्राचार्य भगवती लाल कुमावत ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना है। वोकेशनल प्रशिक्षक अतुल सिंह एवं दीपेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि इससे विद्यार्थी आगे नौकरी के साथ स्वरोजगार में भी बेहतर अवसर पा सकेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को उपकरणों की जानकारी दी जा रही है। कार्य प्रणाली समझाई जा रही है। तकनीकी दक्षता पर काम कराया जा रहा है। व्यवहारिक अनुभव भी दिया जा रहा है। विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा नोडल अधिकारी अनिल कुमार जाजपुरा का कहना है कि ऐसी गतिविधियां छात्रों के कौशल विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।