नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

फारबिसगंज। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्था “दस्तक” की आयोजित वार्षिक आम सभा (AGM) इस बार विशेष उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। सभा के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुनील भंसाली को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। चुनाव अधिकार विजय सिंह बैद एवं गणेश बोथरा द्वारा उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई, जिसके बाद उपस्थित सदस्यों ने तालियों की गूंज के साथ उनका अभिनंदन किया। सुनील भंसाली स्वर्गीय झावर लाल भंसाली के सुपुत्र हैं तथा वर्तमान में दिल्ली में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ वे सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में भी हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी सरल कार्यशैली, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए संस्था के सदस्यों ने उन पर अपना पूर्ण विश्वास जताया। भंसाली परिवार लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। परिवार में सबसे बड़े भाई शांति लाल भंसाली, उसके बाद शेखर भंसाली, तीसरे नम्बर स्वर्गीय सुशील भंसाली चौथे स्थान पर स्वयं सुनील भंसाली, फिर पांची भंसाली एवं सबसे छोटे संतोष भंसाली हैं। परिवार की समाज में विशेष प्रतिष्ठा रही है और विभिन्न सामाजिक आयोजनों में उनकी सक्रिय सहभागिता हमेशा देखने को मिलती रही है। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन की खबर मिलते ही फारबिसगंज सहित विभिन्न स्थानों से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, व्यवसायियों एवं संस्था से जुड़े सदस्यों ने फोन एवं संदेशों के माध्यम से सुनील भंसाली को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में “दस्तक” संस्था नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी। AGM के दौरान संस्था के सदस्यों ने कहा कि सुनील भंसाली का अनुभव, संगठन क्षमता एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच संस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सभा में उपस्थित सदस्यों ने उनके सफल, प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए संस्था की निरंतर प्रगति की आशा जताई।