नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। भीषण गर्मी का मौसम में नगर परिषद ने बस स्टैंड पर बीना लिखित में नोटिस के बावजुद अचानक दुकानदारों को सोचने का समय भी नही दिया उसके उपरांत जावद नगर परिषद ने ताबडतौड कार्रवाई करके जेसीबी से दुकानों के उपरी हिस्सों में लगे हुए टीन शेड तौड दिए जिससे व्यापारियों व दुकानदारों में भारी रोष व्याप्त है। नीमच जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा की कुछ युवा नेताओं द्वारा भाजपा संगठन को बदनाम करने का बीड़ा उठा रखा हैं इनको पार्टी से बाहर किया जाए इन्ही की वजह से पिछले दो विधानसभा चुनावों में पार्टी लगातार जावद नगर से हार रही हैं। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि बस स्टैंड पर भाजपा के पुराने नेताओं की राजनेतिक में बढ़ते कदम को देखते हुए राजनेतिक देषता के चलते अलग अलग दुकानों के लाखों रूपये का धुप, बरसात को रोकने के लिए लगाए गए टीन शेड तौडने की कार्रवाई की जो निंदनीय है। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डीप्टी सीएम जगदीश देवडा, सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल सहित संबंधित नेताओं को इस पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बस स्टैंड पर लगभग 40-50 वर्षो से दुकानों के उपर गर्मी एवं बरसात का पानी बचाने के उद्देश्य से लगाए गए टीन शेड बीना नोटिस से हटवाकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारो एवं व्यापारियों को परेशान किया गया वही दुकानों की छतों पर लोहे के टीन शेड ना तो बस, टेम्पो, वाहनों के आड में आता है ना ही किसी को किसी भी प्रकार की परेशानी होती हैं फिर भी अचानक जेसीबी से टीन शेड को तहस नहस करके भंगार कर दिया यहा तक की दुकानों के छज्जे, पत्थर की दिवाल टूट गई जिससे गरीब से गरीब व्यापारियों एवं दुकानदारों के लगभग 20 लाख रूपयों से अधिक का नुकसान हुआ है, अतिक्रमण को हटाने के नियमो को ताक में रखकर जिसने भी यह गलत कार्य को अंजाम दिया उस पर कार्रवाई की जाए जिससे जनता में विश्वास बना रहे नही तो ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होगी। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने पुनः दुकानदारों के उपर छतों पर टीन शेड लगाने एवं टूट फुट के खर्चों की भरपाई की मांग की ताकी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास बना रहे।