नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

खोर। संघ शताब्दी वर्ष एवं पुरूषोत्तम मास के पावन पर्व पर ग्राम खोर में सरस्वती शिशु मंदिर एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से दिनांक 26 मई 2026 मंगलवार से 1 जून 2026 सोमवार तक सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय संतश्री मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मंगलवार को हनुमान वाटिका से ढोल ढमाको, बैंड-बाजों की थाप पर भगवा ध्वज के साथ विशाल कलश यात्रा प्रारंभ हुई। विशाल कलश यात्रा का हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, अंकित जाट, हरीश पुरी गोस्वामी, कोमल दास बैरागी, अंकित मालवीय सहित युवाजनों ने विधिविधान से व्यासपीठ की पूजा करके सिर पर धारण किया। संतश्री मिथिलेश जी नागर को केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने कलश यात्रा का ग्राम में विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। ग्राम के प्रमुख मार्गों में भ्रमण करती हुई कथा पांडाल पहुंची जहा विधिविधान से पूजा अर्चना करके प्रथम दिन की कथा में भागवत माहात्म्य एवं नारद चरित्र का वर्णन बताया गया। इस मौके पर इस मौके पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, वरिष्ठ रामसिंह जाट, जिनेंद्र बागड़िया, सुनील पुरोहित, अंकित जाट, हरीश पुरी गोस्वामी, प्रकाश मेघवाल, कोमलदास बैरागी, अंकित मालवीय, बलराम जाट, आनंद ओझा, विजय कुमार खिचावत, देवबाई बैरागी, संगीता बैरागी, कविता बैरागी, निकिता सुखवाल, वंदना पुरोहित, इशिता पुरोहित, अपुर्वा शर्मा सहित महिला पुरूष, सनातनी भक्तजन मौजूद थे। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सायंकाल 4 बजे तक रखा गया है।‌