जावद। अठाना दरवाजा के पास शासकीय हॉस्पिटल से 40 वर्ष 7 माह तक इमानदारी, निस्वार्थ भाव से महिला स्वास्थ्य परिचारिका LHV के पद पर सेवा देकर श्रीमती सुशीला गौड सेवानिवृत्त हुए। वही नर्सिंग ऑफिसर के रूप में इमानदारी, निस्वार्थ भाव से कार्य करके श्रीमती सुभद्रा शर्मा सेवानिवृत्त हुए। शासकीय हास्पिटल से बैंड-बाजों, ढोल ढमाको की थाप पर विदाई दी गई।जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व मे गौड मेडम, शर्मा मेडम का अलग अलग सनातनी केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान, नागरिक अभिनंदन करके बधाई दी। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, पप्पूलाल भील सहित नगरवासी मौजूद थे। विदाई समारोह के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, डॉक्टर जितेंद्र ओझा, मनीष ओझा, अमित कसेरा, ऋषभ सेन धीरज सेन, विजय सेन, जय सेन, कविता सेन, सुनयना सेन, संजीता सेन तनय सेन, पयस्विनी सेन, अव्यान सेन, शिवांशी सेन सहित गौड सेन एवं मनीष शर्मा, अभिनव शर्मा, आशीष शर्मा, इंदू शर्मा, अनामिका शर्मा, ज्योती शुक्ला सहित शर्मा परिवारजन मौजूद थे।