नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

​फारबिसगंज । प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और जब मेहनत को बड़ों का आशीर्वाद मिल जाए, तो सफलता कदम चूमती है। अररिया जिले के फारबिसगंज के होनहार युवा मनीष शर्मा ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स बनकर इस बात को चरितार्थ कर दिया है। मनीष की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि समस्त ब्राह्मण एवं मारवाड़ी समाज सहित पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। ​ ​मनीष शर्मा का चयन 78वें बैच के IRS अधिकारी के रूप में हुआ है। वर्तमान में वे महाराष्ट्र के नागपुर में अपनी ट्रेनिंग और सेवाओं के लिए तैनात हैं। एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद पर चयनित होकर उन्होंने युवाओं के सामने प्रेरणा की एक नई मिसाल पेश की है। ​शहर फारबिसगंज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व स्वर्गीय श्री वृद्धिचंद जी शर्मा के पौत्र और श्री अभिनाश शर्मा एवं श्रीमती सुमन शर्मा के पुत्र हैं। अपनी सफलता पर विनम्रता व्यक्त करते हुए मनीष ने कहा कि यह उनके दादा जी के दिखाए मार्ग और माता-पिता के त्याग का परिणाम है। ​मनीष शर्मा ने दूरभाष पर राज कुमार लढ़ा बताया की यह मुकाम मेरे परिवार और समाज के सामूहिक आशीर्वाद का फल है। मैं अपनी इस सफलता को अपने दादा जी को समर्पित करता हूँ। समाज ने हमेशा मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है और मैं अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज और देश का मान बढ़ाने का प्रयास करूँगा।" ​ ​जैसे ही मनीष के चयन की खबर फारबिसगंज पहुँची, उनके निवास पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष मोती लाल शर्मा सचिव पूनम पण्डिय और अग्रवाल, जैन समाज ,माहेश्वरी समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने इसे गौरव का क्षण बताया है। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि मनीष ने न केवल उच्च पद हासिल किया है, बल्कि अपनी जड़ों और संस्कारों का मान भी रखा है। स्थानीय लोगों ने इसे फारबिसगंज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।