जावद। धार्मिक, सामाजिक क्षेत्रों में अग्रणी रहने वाला बैंगनपुरा वार्ड नंबर दो स्थित क्षत्रिय कुमावत समाज का निज मंदिर श्री राधा कृष्ण (शालिग्रामजी) का शुभ विवाह आखा तीज अक्षय तृतीया दिनांक 20 अप्रेल 2026 सोमवार को राजस्थान के निंबाहेड़ा में कुमावत समाज विवाह सम्मेलन में तुलसीमाताजी से होगा। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, कुमावत समाज के युवा सुरेश कुमावत ने बताया है कि इसके लिए तैयारियां जौरो पर चल रही है, साथ ही कार्यक्रम प्रारंभ हुए। इसी के अंतर्गत दिनांक 16 अप्रेल 2026 गुरुवार को प्रातः 10 बजे गणपति स्थापना, शुक्रवार को प्रातः 9 बजे माताजी पूजन व मेर का वासन विधिविधान से किया गया। दिनांक 18 अप्रेल 2026 शनिवार को दोपहर 1 बजे भगवान को हल्दी, मेहंदी लगाई जाएगी। धार्मिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, कुमावत समाज के युवा सुरेश कुमावत सहित समाजजनों ने बताया है कि दिनांक 19 अप्रेल 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे कुमावत समाज के वरिष्ठ ऊंकारलालजी हरवार जावद की और से मायरा भराया जाएगा। दिनांक 19 अप्रेल 2026 रविवार को दोपहर 1 बजे भगवान की निकासी होगी तत्पश्चात 2.30 बजे बैंड-बाजों, ढोल, ढमाको की थाप पर भगवान की बिंदोली शोभायात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगी। सायंकाल को महाप्रसादी का आयोजन होगा। दिनांक 20 अप्रेल 2026 सोमवार को प्रातः 6 बजे खोर दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन के पास निंबाहेड़ा विवाह सम्मेलन के लिए प्रस्थान होंगे। दिनांक 21 अप्रेल 2026 मंगलवार को प्रातः 8 बजे बैंगनपुरा स्थित कुमावत समाज का निज मंदिर श्री राधा कृष्ण मंदिर पर रस बधाई वितरित होगी।