नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में इस वर्ष 2026 अप्रेल माह में कम समय में मात्र 4 माह में 15 से अधिक शोभायात्रा, चल समारोह, कलश यात्रा, संतजनो का आगमन सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में पुष्प वर्षा करके स्वागत, सत्कार किया साथ ही अलग अलग आकर्षण रथ पर विराजित अराध्यदेव भगवान को सनातनी प्रतिक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया। इसके लिए नेताजी की नगर में प्रशंसाए हो रही है। मुख्यरूप से माहेश्वरी समाज द्वारा स्वामीजी का आगमन एवं गोदम्बा, रंगनाथ विवाह पर निकली शोभायात्रा, अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष्य पर निकलने वाली समापन के दिवस रामधुन एवं भव्य आतिशबाजी, सर्व समाज हिंदू संगम पर अखाडा के साथ निकलने वाली शोभायात्रा, माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर पर निकलने वाली शोभायात्रा, घाणावार तेली समाज सामुहिक विवाह सम्मेलन पर निकलने वाली कलश एवं शोभायात्रा, जैन समाजजनों द्वारा महावीर स्वामी जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा, हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बावल दरवाजा हनुमान मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा, हनुमान जन्मोत्सव पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा, धाकड समाज द्वारा निकलने वाली कलश एवं शोभायात्रा, जावद से जोगणिया माता तक पैदल यात्रा का स्वागत, संत शिरोमणि सेन जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा, बैंगनपुरा श्री राधा कृष्ण मंदिर से निकलने वाली बिंदोली (शोभायात्रा), सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुरामजी जन्मोत्सव पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा सहित 15 से अधिक नगर में विभिन्न चल, समारोह, शोभायात्रा, कलश यात्राओं का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। इसी दौरान हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने भगवान को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया वही संतजनो को केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा आगे भी सनातन सर्व समाज के अंतर्गत निकलने वाली शोभायात्राओं का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा।