जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में आखा तीज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री राम दरबार, शिव परिवार एवं श्री वीर हनुमान जी की मुर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने श्रीराम दरबार के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, वार्ड नंबर 5 के युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, मनीष बग्गड, एडवोकेट शांतिलाल प्रजापत, रितेश धाकड़, बबलु पटेल सहित सनातनी भक्त, महिला, पुरूष, युवाजनो ने दर्शन करके पुण्य लाभ लिया। भगवान श्री राम दरबार का मंदिर पुजारी जगजीवन शर्मा, निहाल शर्मा ने आकर्षण श्रृंगार किया।सामुहिक विवाह सम्मेलन में गायत्री परिवार के विधिविधान मंत्रोच्चार से भगवान सहित 39 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर वर वधु को बधाई दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने धाकड़ समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। बैंगनपुरा वार्ड नंबर 2 बैंगनपुरा स्थित राधा कृष्ण भगवान की बारात में भाजपा नेता नारायण सोमानी, युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी, सुरेश कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, ऊंकारलाल हरवा, महेश कुमावत पेंटर सहित कुमावत समाजजन, बैंगनपुरा निवासी निंबाहेड़ा पहुंचे जहां स्कूल मैदान स्थित द्वारकाधीश कुमावत पंचायत भवन मंडप में मेवाड़ा कुमावत क्षत्रिय सामाजिक संगठन निंबाहेड़ा के तत्वावधान में पंचम आदर्श तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर समाजजनों को बधाई दी।