नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। पवित्र सावन माह को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल की आवश्यक बैठक गुरुवार को रामपुरा दरवाजा स्थित श्री वीर बालाजी मंदिर पर सम्पन्न हुई। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि, जिला बलोउपासना अखाडा प्रमुख दिलीप ग्वाला, विश्व हिंदू परिषद जिला सहगौरक्षा प्रमुख सुरज ग्वाला, जावद प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश राडोदिया ने भगवान श्रीराम के चित्र एवं बालाजी महाराज की पूजा, दीप प्रज्ज्वलित किया। बैठक में आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमो को लेकर चर्चा की गई। सर्वसहमति से जावद प्रखंड गौरक्षा प्रमुख विजेश साहू नयागांव, बजरंग दल नगर संयोजक राजु सागर को दायित्व दिया गया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने बालाजी महाराज के दर्शन करके क्षेत्र में सुख शांति, अच्छी बरसात होने की कामना की।‌ मंदिर पुजारी ने बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। बैठक में सभी पदाधिकारियों का सनातनी केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। समाजसेवी नारायण सोमानी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि, जिला बलोउपासना अखाडा प्रमुख दिलीप ग्वाला, विश्व हिंदू परिषद जिला सहगौरक्षा प्रमुख सुरज ग्वाला, प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश राडोदिया, बाबुलाल मंदारिया, मंगल बैरागी, राजु सागर, कमल कंडारा, खुशाल टिम्बरू ग्वाला, विजेश साहू, मनीष सोनकर, जगदीश मीणा, सोनू मीणा, रवि सुथार, यश राडोदिया सहित नगरवासी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल, नगरवासी मौजूद थे। आभार मुकेश राडोदिया ने माना।