नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस 29वें वर्ष भी जोगणिया माता चौराहा से महामाया जोगणिया माताजी तक तीन दिवसीय पैदल यात्रा एवं महाप्रसादी का होगा भव्य आयोजन। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि चैत्र सुदी एकम हिंदू नववर्ष के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस 29वें‌ वर्ष भी रामपुरा दरवाजा के समीप जोगणिया माता चौराहा से आज दिनांक 19 मार्च 2026 गुरूवार को रात्रि 8 बजे जय जयकारों के बीच ढोल ढमाको की थाप पर तीन दिवसीय विशाल पैदल यात्रा प्रारंभ होगी। पैदल यात्रा जोगणिया माता चौराहा से पुराना थाना, धानमंडी, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, कंठाल चौराहा, छोटा सराफा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा होते हुए तारापुर रोड पहुंचेगी। तारापुर, उम्मैदपुरा, मेंढकी, मेलाना, सरसी, देवपुरिया, लक्ष्मीपुरा, कामखेता होते हुए जाट पहुंचेगी जहा जाट में धनवानी ग्रुप द्वारा स्वल्पाहार कराया जाएगा तत्पश्चात रात्रि में डोराईबांध, बेगू, पाछंदा होते हुए पैदल यात्रा शक्तिपीठ महामाया जोगणिया माता पहुंचेंगे जहां विधिविधान से क्रमवाइज माताजी की पूजा करके अपने आपको धन्य करेंगे। दिनांक 21 मार्च 2026 शुक्रवार को प्रातः 10 बजे महाप्रसादी का भव्य आयोजन होगा। इसके साथ ही‌ तीन दिवसीय पैदल यात्रा का समापन होगा।