नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। हिंदू नववर्ष गुडी पड़वा के पावन पर्व पर नगर का हद्धय स्थल लक्ष्मीनाथ चौक स्थित अखिल कोटी ब्रह्मांड नायक श्री लक्ष्मीनाथ भगवान एवं पातालदेवी माताजी की होगी महाआरती। धार्मिक सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में रहने वाले श्री लक्ष्मीनाथ मित्र मंडल के सदस्यों के सौजन्य से हिंदू नववर्ष गुडी पड़वा, चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर लक्ष्मीनाथ भगवान एवं जगत जननी मां पातालदेवी माताजी की आज दिनांक 19 मार्च 2026 गुरूवार को सायंकाल 7 बजे ढोल, ढमाको की थाप पर महाआरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी द्वारा भगवान लक्ष्मीनाथ भगवान एवं भोपाजी द्वारा जगत जननी मां पातालदेवी माताजी का आकर्षण श्रृंगार किया जाएगा। महाआरती करके सभी को प्रसाद (गोष्ठी) वितरित किया जाएगा।‌ धार्मिक सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी एवं श्री लक्ष्मीनाथ मित्र मंडल के सदस्यों ने नगर के सभी धर्म प्रेमी माता बहनों, नगरवासियों, सनातनी भक्तों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर धर्म लाभ लेकर महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ लेवे।