नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस द्वितीय वर्ष भी वाल्मीकि समाज के कंडारा परिवारजनों के सौजन्य से श्री मंजी महाराज सांस्कृतिक सेवा समिति के तत्वावधान में समीप ग्राम मोडी स्थित मंजी महाराज स्थल पर सामुहिक रात्रि जागरण, महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। गुरुवार को कमल कंडारा एवं कंडारा परिवारजनों ने द्वितीय सामुहिक एक शाम मनजी महाराज के नाम रात्रि जागरण में भजन गायक गायिकाओं द्वारा एक से बढकर एक मधुर मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी पहुंचकर श्री मंजी महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि की कामना की। कमल कंडारा ने मंजी महाराज का आकर्षण श्रृंगार करके महाआरती की तत्पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। शुक्रवार को मंजी महाराज के स्थान पर महाप्रसादी का आयोजन रखा गया। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, श्रीमंजी मंदिर पुजारी कमल कंडारा, वरिष्ठ रमेश कंडारा, हरीश कंडारा, शंकर कंडारा, नीलकमल कंडारा, रमेश चंद कंडारा, उमेश कंडारा, संदीप कंडारा, महाशरण कंड़ारा, कालू कंडारा, राजू कंडारा, देवालाल कंडारा, ज्योति पंडित उदयपुर, वंदना ज्योती कंडारा उदयपुर, आरती कंडारा गुड़गांव, यशोदा कंडारा भोपाल, प्रीति कंडारा नीमच, संतोष कंडारा, मथुरा कंडारा, कविता कंडारा उदयपुर सहित मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के वाल्मीकि समाज कंडारा परिवार के महिला, पुरूष, युवाजन मौजूद थे। आभार कमल कंडारा जावद ने माना।