नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नीमच जिले की विधानसभा क्षेत्र 230 के तहसील मुख्यालय जावद में नगर का व्यस्त बस स्टैंड के पास नीमच रोड स्थित गांधी वाटिका के समीप मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के नवनिर्मित निज निवास के सामने नगरवासियों के अनुसार पिछले दो तीन वर्षों से डिवाइडर पर लगे चारों विद्युत पोलो पर स्ट्रीट लाईटे बंद होकर धुल खा रही है, जिससे अंधेरा रहता है, शीघ्र ही जनसमस्या हल करने की मांग की है इसके लिए जागरुक युवाओं ने जावद की लहर, नगर स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न सौशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी इसी समस्याओं के लिए अवगत कराया था फिर भी धरातल पर जनसमस्या जौ की तौ बरकरार दिखाई दे रही है। नगर में जनसमस्या को उठाकर हल करवाने वाले नेताजी नाम से सुप्रसिद्ध नारायण सोमानी ने जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, जावद सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों से मांग कि है शीघ्र ही विद्युत पोल पर सभी स्ट्रीट लाईटे सुधारकर काफी समय से आ रही जनसमस्या हल किया जाए ताकी भाजपा का नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास कायम हो। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा को भी इस मामले को लेकर अवगत कराया था फिर भी समस्या जौ की तौ बरकरार दिखाई दे रही है। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा गर्मी का मौसम होने से नगरवासी सुबह, शाम और रात में ठहलने के लिए इसी मार्ग से आते और जाते है, पास में सांदीपनि सीएम राइज स्कूल, छात्रावास होने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है, इस और शीघ्र ही ध्यान लगाकर जनसमस्या हल किया जाए। अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा दूसरी और गांधी वाटिका, पशु चिकित्सालय के समीप सड़क पर डिवाइडर तो बना है लेकिन विद्युत पोल नही लगने के कारण स्ट्रीट लाईटे नही है जिससे रात के समय में डिवाइडर दिखाई नही देता है दुर्घटना होने का अंदेशा है स्ट्रीट लाईटे लगवाई जाए या डिवाइडर हटाया जाए।