नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में वैशाख माह शुक्ल पक्ष में आने वाली एकादशी को मोहिनी एकादशी के रूप में धुमधाम से मनाई। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, माहेश्वरी समाज के युवा तुषार राठी सहित सनातनी भक्त, युवाजनों ने लक्ष्मीनाथ चौक स्थित लक्ष्मीनाथ भगवान, माणक चौक स्थित केशवराव भगवान, बैंगनपुरा स्थित चारभुजानाथ भगवान, खोर दरवाजा रामलीला मैदान स्थित सांवलिया सेठ सहित मंदिरों, देवालयों पर जाकर दर्शन करके पुण्य लाभ लिया साथ ही क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, सुखहाल की कामना की। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा यह एकादशी भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार को समर्पित है साथ ही यह व्रत पापों को नष्ट करने, मोह-माया से मुक्ति दिलाने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान अमृत बांटने के लिए मोहिनी रूप धारण किया था उसी दिन से मोहिनी एकादशी मनाई जाती है।