जावद। मध्यप्रदेश का सुप्रसिद्ध पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मीवेंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग इन्दौर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी परम मंगलमय एवं दिव्य श्री ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। जावद निवासी माहेश्वरी समाज के युवा नारायण सोमानी, श्याम सारडा ने बताया है कि परमपूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमद जगतगुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज के सानिध्य में इस वर्ष भी दिनांक 10 जुलाई 2026, शुक्रवार से 16 जुलाई 2026, गुरुवार तक सात दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सव उत्सव महोत्सव के रूप में धुमधाम से मनाया जाएगा। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के युवा श्याम सारडा जावद ने आगे बताया है कि सात दिवसीय श्री ब्रह्मोत्सव एवं रथयात्रा महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे मुख्य रूप से भगवान श्री लक्ष्मी वेंकटेश के विविध दिव्य श्रृंगार, विशेष उत्सव, वैदिक अनुष्ठान, संत प्रवचन, भजन संध्या, महाप्रसाद एवं इंदौर के प्रमुख मार्गों में बैंड-बाजों, ढोल ढमाको, विभिन्न झांकियों के साथ विशाल रथयात्रा निकलेगी आप सभी सपरिवार इस भव्य आयोजनों एवं रथ यात्रा में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करके परम पूज्य अनंत श्री विभूषित श्रीमद जगतगुरू रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्यजी महाराज से आशीर्वाद लेवे।