नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर की एक मात्र सब्जी मंडी एवं बस स्टैंड जाने वाला मुख्य मार्ग पर बिते 20 दिनों से सड़क के बिचो बीच लगभग एक से ढेर इंच के लोहे के बोर्ड होने पर दो पहिया वाहन, फोर व्विलर वाहन आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। नगर परिषद सीएमओ जगजीवन शर्मा को अवगत कराने के बाद भी लापरवाही से समस्या जौ की तौ बनी हुई है जिससे आमजनों में भारी रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक घरेलू महिला के पैर में यह बोल्ड आने से बाल बाल बची यहा कोई घटना घटित होती है तो इसका कौन जवाबदार होगा। नगर परिषद ने एक या दो वर्ष पहले नगरवासियों की सुविधा को देखते हुए नगर की एक मात्र सब्जी मंडी, पुलिया के पास मार्ग में आने जाने के रास्ते के बीच में बेरिकेट्स के रूप में स्थायी रूप से लोहे की जालियां लगाई थी, वर्तमान में कुछ जालियां टूट जाने से और सड़क पर लोहे के बोल्ड रहने से काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। इसी स्थान पर लोहे की जालियां वापिस लगाई जाए या सडक पर लगे हुए लोहे के बोल्ड शीघ्र ही हटाए जाएं।