अठाना। कांग्रेस संगठन को बूथ एवं ग्रामीण स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने नीमच जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी, जिला प्रभारी एवं विधायक भैरोंसिंह परिहार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती तथा जिला प्रभारी अजा विभाग हीरालाल परमार ,जावद ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संमदर पटेल की अनुशंसा पर जिले की कार्यकारिणी सूची जारी की।जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी चार पृष्ठों की सूची में 11 ब्लॉक अध्यक्षों सहित कुल 50 पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें जावद ब्लाक अध्यक्ष महेश वर्मा अठाना को बनाया है। महेश वर्मा पूर्व में अध्यक्ष कांग्रेस मंडलम अठाना भी रहे हैं। जनसेवा के कार्यो के साथ अभि गंगापुत्र रैगर महासंघ मध्यप्रान्त के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी है।सक्रिय, निष्ठावान एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।सामाजिक समरसता एवं संगठनात्मक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। महेश वर्मा को जावद ब्लाक अध्यक्ष बनने पर ईष्ठ मित्रों द्वारा पुष्प माला,साफा बंधवाकर, मुंह मिठा करवाकर बधाई दि जा रहि है।