जावद। समीप ग्राम खोर मे संघ शताब्दी वर्ष एवं तीन वर्षों में एक बार आने वाला पुरूषोत्तम मास, अधिकमास के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से सरस्वती शिशु मंदिर परिसर पर व्यासपीठ पर राष्ट्रीय संतश्री डॉ. मिथिलेश जी नागर के मुखारविंद से होने वाली 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का विश्राम हुआ। बरसते पानी में महाप्रसादी का भव्य आयोजन हुआ। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने व्यासपीठ पर जाकर संतश्री मिथिलेश जी नागर को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। बरसते पानी में जावद, खोर, दामोदरपुरा, सरवानिया मसानी, बोरखेडी, नयागांव सहित आसपास क्षेत्रों में रहने वाले 3 से 4 हजार महिला, पुरूष, भक्तजनों ने महाप्रसादी का आनंद उठाया। कथा का 7 दिनों तक अच्छा करवेज करने पर व्यासपीठ से मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, पत्रकार हरीश पुरी गोस्वामी का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके भविष्य में आगे भी एसा ही सहयोग की अपेक्षा की। सरस्वती शिशु मंदिर समिति के रामसिंह जाट, जिनेंद्र बागड़िया, सुनील पुरोहित सहित सभी सदस्यों ने संतश्री का सम्मान करके आशीर्वाद लिया। कथा के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, हरीश पुरी गोस्वामी, श्याम सारडा, अंकित जाट, वरिष्ठ रामसिंह जाट, जिनेंद्र बागड़िया, सुनील पुरोहित, समर सुरागी, सुनील सुरागी, आनंद छीपा, ईश्वर प्रजापत, झमकलाल गुर्जर, अंकित मालवीय, राहुल चंदेल, कपिल जाट, पीसी व्यास, आयुष सुरागी, धर्मेंद्र पुरोहित, खुशवीर गुर्जर, उदल गुर्जर, पंकज पुरोहित, किरण सोमानी, रानु तिवारी, कोमल सुथार, मोनिका पुरोहित, काजल धाकड़, अनीता चंदेल, सरोज डोरिया, निकिता सुखवाल, वंदना पुरोहित, इशिता पुरोहित, अपुर्वा शर्मा सहित मौजूद थे। संचालन सुनील पुरोहित ने माना। आभार रामसिंह जाट खोर ने माना।