नीमच। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत तीसरे चरण में बावड़ी उत्सव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक नीमच नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा रावण रुन्डी में सेठ जी की बावड़ी पर स्वच्छता श्रमदान किया गया।श्रमदान उपरांत बावड़ी पूजन कर दीप मालिका सजाकर आरती की गई। इसके बाद सभी ने जल गंगा संवर्धन अभियान में जल स्वच्छता और संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह चौहान, संस्था सचिव श्रीमती शशि परिहार, परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी, राजकुमारी चौधरी मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम विद्यार्थी नितिन सक्सेना, अर्पित उपस्थित रहे।