नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में तीन वर्षो में एक बार आने वाला पवित्र पुरूषोत्तम मास अधिकमास के पावन पर्व पर माहेश्वरी सखी संगठन संरक्षक श्रीमती सुमन रामु काबरा ने एक माह तक तप, तपस्या करके कठिन चन्द्रायण व्रत करने पर गीताबाई काबरा, विनोद रामु काबरा, सौरभ काबरा, नंदन काबरा, गौरव काबरा एवं काबरा परिवारजनों ने श्री समर्थ हनुमान मंदिर रावला कुआ बालाजी महाराज को 56 प्रकार का भोग, महाआरती, महाप्रसादी, सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रखा। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने बालाजी महाराज से आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और अच्छी बरसात होने की कामना की। विद्वान पंडित संजय पुरी महाराज ने महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। बालाजी महाराज का आकर्षण श्रृंगार आचार्य बुद्धिप्रकाश व्यास ने किया। मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा नेता नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज जावद, माहेश्वरी सखी संगठन‌, प्रेस क्लब जावद, श्री समर्थ हनुमान मंदिर अध्यक्ष बाबुभाई काबरा, दिलीप राठी मित्र मंडल सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक, पत्रकार संगठनों ने एक माह का कठिन तप, तपस्या करके चन्द्रायण व्रत करने पर सुमन रामु काबरा का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा, साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। मंदिर परिसर को विद्युत साज सज्जा, फुलों से सजाया गया। इस मौके पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, वरिष्ठ बाबुभाई काबरा, महेश सेठु राठी, समाजसेवी बटटु जैन, विनोद काबरा, मुकेश राठी मालक, रामजी सोनी, पवन काबरा, भरत सोमानी, मंगलम सोमानी, गोपाल सोमानी सहित समाजजन, नगरवासी, महिला, पुरूष, युवाजन सहित मौजूद थे। आभार नंदन काबरा, गौरव काबरा ने माना।