नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि धानमंडी, सराफा बाजार स्थित रिद्धि सिद्धि गणपति मंदिर के समीप मार्बल का मंदिर पर विराजित आस्था का केंद्र कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी के स्थान पर प्रतिदिन कुंवारे युवक युवतियां एवं भक्तजन आकर दर्शन करके पुण्य का कार्य कर रहे हैं। बिते दिवस सरवानिया महाराज के पास छोटा गादोला निवासी रमेश रावत, श्यामकला रावत के पुत्र शादी होने के उपरांत विनोद रावत, सोना रावत जोडे से आकर धोक लगाकर मन्नत उतारी। नव दंपति जोडे के साथ श्यामकला रावत, चंचल रावत सहित मौजूद थे। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को सरवानिया महाराज के पास छोटा गादोला निवासी चंचल रावत ने बताया मेरे भाईसाहब विनोद रावत ने कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी को धोक लगाकर शादी की मन्नत की थी शादी होने के प्रश्चात हम सब परिवारजन मन्नत उतारने आए हैं। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी वर्ष में एक बार होलिका दहन के पांच दिन बात आने वाली रंगपंचमी से रंगतेरस तक 9 दिनों तक अपने मूल स्थान पर विराजित होकर भक्तों को दर्शन देते है। इस वर्ष कुंवारों के देवता बिल्लम बावजी के स्थान पर 9 दिनों में रिकार्ड तौड 10 हजार से अधिक कुंवारे युवक, युवतियां, भक्तजनो ने दर्शन करके नारियल, अगरबत्ती लगाकर पान का प्रसाद ग्रहण करके शादी की मन्नते की वही शादी होने के उपरांत 100 से अधिक वर-वधु जोड़ो‌ ने आकर मन्नते उतारी।