
सिंगोली । हू लड्यो घणो, हु सह्यो घणो, मेवाड़ी आण बचावण ने राजस्थानी लोककवि कन्हैयालाल - सेठिया की यह पंक्ति अब देशभर में - गूंजेगी। 'महाराणा प्रताप स्मारक अभियान' के तहत महाराणा प्रताप की वीरता और शौर्य का परिचय देने के लिए देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों समेत 500 से अधिक शहरों और कस्बों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस अभियान के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रवीरसिंह नमाणा है। अभियान का मुख्य लक्ष्य सामाजिक समरसता, सर्वधर्म सद्भाव और - भारतीय इतिहास का संरक्षण है। महाराणा प्रताप के आदर्श जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के तहत उनके विचारों और शौर्य को प्रचारित करने के साथ-साथ आने वाली युवा पीढ़ी के लिए महाराणा प्रताप का आदर्श मानकर सर्व समाज को एक सुत्र में पिरोकर सामाजिक एकता व राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा देना भी उद्देश्य है। यह अभियान 600-700 - साल पुराने महाराणा प्रताप के जीवन मूल्यों को सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से पुनर्जनन करने का प्रयास है। राजपूत समाज व सर्वसमाज करणी सेना परिवार द्वारा देशभर में लगने वाली वीर शिरोमणि हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 500 प्रतिमाओं में से प्रतिमा संख्या 30 की स्थापना गुरुवार को सुबह 10 बजे फुसरिया से बाईक रैली द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा नगर में प्रवेश कर बजरंग व्यायाम शाला सिंगोली पहुंची जहाँ सर्वसमाज चल समारोह के साथ पद्मावती सामुदायिक भवन पहुंचे जहाँ सर्वसमाज की सभा में परिवर्तित हो गई तत्पश्चात सभी जन पुराना बस स्टैंड पहुचे व अभिजित शुभ मुहूर्त में विधीविधान से मुख्य अथिति क्षैत्रिय विधायक व पुर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा एवं राजपूत समाज अध्यक्षो, सर्वसमाज धार्मिक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नगरवासियों की मौजूदगी में स्थापना हुई जो महाराणा प्रताप की वीर गाथा को सदा नगर में जीवंत रखेंगी। 13 वर्षीय जियांश कुमार टांक द्वारा स्वयं के द्वारा की गई महाराणा प्रताप कि पेंटिंग राजपूत समाज को भेट की जिसे सभी के द्वारा सराहना की गई व सम्मान कर केसरिया दुपट्टा पहनाया आज के इस आयोजन में राजपूत समाज,करणी सेना परिवार,सर्वसमाज के जिले एवं क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष उल्लास से अपनी उपस्थिति दर्ज करा इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने इस अवसर पर महाराणा प्रताप स्मारक अभियान से भानु प्रताप सिंह नाहरगढ़, अशोक सोनी विक्रम जिला महामंत्री, गिरिराज सिंह (करनी सेना जिला अध्यक्ष), गजेंद्र सिंह (श्री राष्ट्रीय करणी सेना जिलाध्यक्ष), हिम्मत सिंह (राष्ट्रीय राजपूत महासभा जिला अध्यक्ष) राधेश्याम मेघवंशी (मंडल अध्यक्ष), सुरेश जैन (नगर परिषद अध्यक्ष ( लोकेश पटवा (नगर भाजपा अध्यक्ष) श्री महेंद्र सिंह (अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा उपखंड तहसील बेगू) ओंकार लाल (मंडल महामंत्री) बद्री लाल, गाडोलिया, सुनील सोनी (पार्षद) सुनीता राजकुमार मेहता (मंडल उपाध्यक्ष) राजेन्द्र सिंह मोरवन प्रदीप सिंह अरनिया (करणी सेना परिवार तहसील अध्यक्ष) देवराज सिंह अम्बा भंवर सिंह नगपुरा, प्रताप सिंह, महावीर सिंह रानीपुरा, भौम सिंह छावनिया, विरेंद्र सिंह बस्सी, भंवर सिंह अरनिया, समुद्र सिंह स्वरूप जी खेड़ी, महेंद्र सिंह अनेड़, कालु सिंह जयसिंह पुरा, धन सिंह देवरिया,भंवर सिंह बरड़ावदा,लक्ष्मण सिंह खवई, पृथ्वी सिंह बड़ी, शक्ति सिंह पिपलदा, भारत सिंह शंभुनाथ जी खेड़ा, उतर सिंह गोरखिया, दलपत सिंह बोरदा, भंवर सिंह बोहड़ा, बाबुसिंह टोकरा, रामसिंह जसवंतपुरा, ज्वाला सिंह, रतन सिंह, गोपाल सिंह, प्रताप सिंह, गोविन्द सिंह, महेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह ,संतोष सिंह, पप्पू सिंह सिंगोली, भंवर सिंह मेघपुरा गौड़, भंवर सिंह उम्मेदपुरा, गिरवर सिंह जराड़, भंवर सिंह हाथीपुरा ,लाल सिंह जेतलिया सहित जावदा, सिंगोली, बेगु क्षेत्र से सर्वसमाज के बड़ी सर्व समाज के पदाधिकारी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।। कार्यक्रम का संचालन तिलक सिंह व राजेन्द्र जोशी ने किया, आभार पुष्पराज सिंह ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी धीरेंद्र सिंह अम्बा ने दी।