जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में सोमवार को जावद बस स्टैंड पर ढोल ढमाको, आतिशबाजी के साथ राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना का राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के परिवारजनों ने स्वागत सम्मान किया। इसी दौरान जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रतापसिंह चौहान ठिकाना पिपलिया हामा का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। स्वागत के वक्त नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, हरीश पुरी गोस्वामी, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, संदीप बाफना, राकेश बीकानेरीया, मनोज बाफना, पिंटू दायमा सहित नारायण सोमानी मित्र मंडल के सदस्यों ने स्वागत, सम्मान करके नगर आगमन पर बधाई दी। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष श्री चौहान का राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के प्रदेश सलाहकार भोजराज सिंह राजपुत, प्रेमसिंह मोडीखेड़ा, राजेंद्र सिंह चंद्रावत खडावदा, हुकम सिंह चंदेल जावद, वीरेंद्र सिंह चंदेल, खुमान सिंह राजपुत आंकली, नरेंद्र सिंह चुंडावत पालराखेडा, लाखनसिंह चौहान सहित समस्त राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, राजपुत समाजजनों ने साफा बांधकर, माला पहनाकर, महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट करके स्वागत सम्मान किया।आपको बतादे कि भाजपा नेता नारायण सोमानी ने पहले भी जावद नगर आगमन पर राष्ट्रीय राजपुत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर शिवप्रतापजी चौहान का स्वागत सम्मान किया था।