नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। धनुर्मास मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रामपुरा दरवाजा के पास खेल मैदान दशहरा मैदान में प्रतिवर्षानुसार इस छठवें वर्ष भी जैन नमकीन के संचालक नेमीचंद बीकानेरीया काकसा, राकेश बीकानेरीया के सौजन्य से दिनांक 7 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक 9 दिवसीय क्रिकेट टुनामेंट का भव्य आयोजन हो रहा है।सेमीफाइनल मैच में जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी क्रिकेट मैदान में पहुंचकर रामपुरा दरवाजा क्रिकेट क्लब केप्टन लोकेश चौहान, उप केप्टन सचिन ग्वाला, रिकेश चौपडा, पार्थ मुछाल, विनोद बोहरा, अंकित बलदवा, सौरभ ग्वाला, कमलेश धाकड, राहुल चौहान, लोकेश चौहान, धनराज गायरी, शुभम जोशी सहित क्रिकेट खिलाड़ियों से रनअप, परिचय लेकर हाथ मिलाकर हौसला बढाया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बल्ले से गेंद खेलकर सेमीफाइनल फाइनल मैंच का शुभारंभ किया।‌ इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, अनिल चंदेल, पीयुष किर, देवेंद्र सिंह शक्तावत, देवराज सिंह चौहान, अजय रावत सहित युवाजन, आसपास क्षेत्रों के खेलप्रेमी मौजूद थे।‌ दशहरा मैदान खेल मैदान पर 9 दिवसीय इस टुनामेंट में नगर एवं आसपास क्षेत्रों की 8 टीमें भाग ले रही है। प्रथम आने वाली विजेता टीम को 5500 रूपए नगद एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 3333 रूपए नगद एवं ट्राफी दी जाएगी। अच्छा प्रदर्शन बताने वाले खिलाडी को आफ द मैच सहित अलग अलग उपहार के रूप में ट्राफी दी जाएगी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा क्रिकेट मैच का टुनामेंट होना चाहिए। नारायण सोमानी मित्र मंडल के सौजन्य से मेने भी कई बार बस स्टैंड स्कूल मैदान पर बच्चों का टुनामेंट कराए है लेकिन सीएम राइज स्कूल का निर्माण होने के बाद यह आयोजन बंद करना पडा अब शाखा मैंदान पर बच्चों का टुनामेंट कराया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान समाजसेवी नेमीचंद बीकानेरिया, राकेश बीकानेरीया की और से सभी के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की है।‌