नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

नीमच । नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार अपने जिले में हुई ओलावृष्टि अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों के त्वरित सर्वेक्षण एवं किसानों को मौज प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को पत्र लिख मांग की है कि प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि अतिवृष्टि के कारण किसानों की रवि फसलों को भारी क्षती पहुंची है जिसमें अफीम गेहूं चना सरसों अन्य रवि फसले व्यापक रूप से प्रभावित हुई है कई ग्रामों में फैसले पूर्ण रूप से नष्ट हो की स्थिति में है जिससे कृषक की आजीविका पर गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है ऐसी स्थिति में आवश्यक है कि प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व के माध्यम से वास्तविक क्षति का सर्वेक्षण करवाया जाकर शासन के नियम अनुसार आपदा राहत मत से शीघ्र मुआवजा राशि स्वीकृत की जाए। साथी कृषि मंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से फोन पर चर्चा कर जिले में हुई आप अधिक आपदा से उत्पन्न स्थितियों का अवगत कराया जिस पर उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। *विधायक परिहार पहुंचे भंवरासा-* अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार किसानों के साथ खेतों पर पहुंचे। इस अवसर पर विधायक परिहार ने फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया एवं किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक परिहार ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर अवगत करा दिया है साथ ही वित्त मंत्री एवं कृषि मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है आपकी सरकार आपके साथ हैं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है इस अवसर पर कई किसान उपस्थित थे