जावद। नगर में मंगलवार भाईचारे का त्यौहार रंगो का पर्व रंगतेरस का पावन पर्व एक दूसरे को रंग, सुखा कलर गुलाल लगाकर धुमधाम से मनाया गया। नगर में ढोल ढमाको की थाप पर अलग अलग समाजजनों की तय समय, तय स्थानों से ढोल ढमाको की थाप पर गैर निकलकर अपने अपने समाजजनों के घर-निवास पहुंचकर सुखा कलर गुलाल उढाकर एक दूसरे को रंगतेरस (होली) शुभकामनाएं दी। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने सखलेचा निवास जाकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को सुखा कलर लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर बधाई दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप बांगड, जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, एसडीओपी रोहित राठौर, तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना सुचना संगलन के रवि पांडे, सुनील डिंडोर सहित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजजनों, वरिष्ठजनो, युवाजनों, नगरवासियों, पत्रकारगणो को सुखा कलर गुलाल लगाकर रंगतेरस की शुभकामनाएं दी।