डिकेन/नीमच। पत्रकार जगत के हितों के लिए समर्पित संगठन 'असोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट' (AIJ) मध्यप्रदेश ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री संजय जैन (चंद्रप्रकाश जैन) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन की अनुशंसा पर श्री जैन को उज्जैन संभाग सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। 12 वर्षों के समर्पण को मिली मान्यता श्री जैन पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और 'दशपुर एक्सप्रेस' के साथ बतौर संवाददाता जुड़े हुए हैं। उनकी कार्यनिष्ठा और पत्रकार जगत के प्रति समर्पण को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण पद सौंपा है। संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश साहू ने आशा व्यक्त की है कि श्री जैन के मार्गदर्शन में उज्जैन संभाग में संगठन की गतिविधियां और अधिक सशक्त होंगी। इस नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई दी है।