जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में श्री घाणावार तेली समाज का तुलसी विवाह एवं द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन मंगलवार को खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान में एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। खोर दरवाजा रामलीला मैदान में गायत्री परिवार के वैदिक, विधि विधान, मंत्रोच्चार से तुलसीमाता, भगवान सहित 22 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। सामुहिक विवाह सम्मेलन में 22 जोड़ों के साथ जावद घाणावार तेली समाज के बाथरा परिवार (हवेली वाले) के ललीत राठौर, संगीता राठौर के सुपुत्र संदीप राठौर का शुभ विवाह जीरन निवासी राखी राठौर के साथ सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने वर-वधु को बधाई दी साथ ही कमलेश राठौर, अनिल राठौर सहित परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी कमलेश राठौर, अनिल राठौर, रवि राठौर, प्रकाश साहू, सुनील राठौर, कैलाश बाथरा, उमेश साहू सहित घाणावार तेली समाज के महिला, पुरूष, समाजजन मौजूद थे।