नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। ग्राम मोडी में जय महावीर व्यायाम शाला के तत्वावधान में महामाया मोडी माता मेला प्रांगण में दिनांक 27 मार्च 2026 शुक्रवार को सायंकाल 4.30 बजे विराट कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन होगा।‌ धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, उस्ताद तेजसिंह सिसोदिया मोडी ने बताया है कि इस दंगल में 17 जोड पहलवान अपना अपना जौर आजमाइश करेंगे। कुश्ती दंगल में मुख्य रूप से इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, प्रतापगढ, छोटी सादड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवान भाग लेंगे।‌ मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, जय महावीर व्यायाम शाला अखाड़ा उस्ताद कवरपाल सिंह सिसोदिया, त्रिवेंद्र सिंह सिसोदिया, तेजसिंह सिसोदिया ने बताया है कि मोडी माताजी मेला प्रांगण में यह कुश्ती दंगल मिट्टी में खेला जाएगा, कुश्ती चीत- पट के आधार पर होगी, कुश्ती के दौरान जांगिया पकडना प्रतिबंधित है।‌ रेफरी, कोच, निर्णायक के रूप में विमल प्रजापत, एनआईएस रवि अहीर (पहलवान) रहेंगे। जिले के सभी अखाडा उस्तादगण, खलिफागण, अध्यक्षगण, कुश्ती प्रेमियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कुश्ती दंगल में पधारकर पहलवानों का हौसला बढाए।