जावद। स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2022 में स्वच्छता रेकिंग में देश में 26वां प्रदेश में 17वां स्थान प्राप्त करके नंबर 1 की उपलब्धि दिलाकर जावद का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करने वाले जावद नगर परिषद ब्रांड एंबेसडर रहे नारायण सोमानी की स्वच्छता के प्रति लगातार सक्रियता के चर्चें इन दिनों सुनने और देखने को मिल रहा है। गणगौर माह में माहेश्वरी समाज की बैंड बाजो, ढोल ढमाको की थाप पर गणगौर की शोभायात्रा का नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा नेता नारायण सोमानी ने सड़क पर इधर उधर फुलों की पंखुड़ियां बिखरी हुई थी उनको झाडु से साफ सफाई करके जागरूकता का संदेश दिया। सफाई करके जागरूकता का संदेश देने पर माहेश्वरी समाज पंचा श्याम सारडा, समाजसेवी बटटू जैन, संजय बडोला, तुषार राठी, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, पिंटू राठौर सहित युवाजनों, नगरवासियों ने जावद नगर परिषद स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2022 में ब्रांड एंबेसडर रहे नारायण सोमानी की प्रशंसा करके धन्यवाद दिया।