जावद। खोर दरवाजा के समीप अतिप्राचीन श्री लालजी द्वारा मंदिर के पुजारी विद्वान पंडित गोपाल कृष्ण बैरागी (वैष्णव) के पुत्र एवं कुलदीप बैरागी, मुस्कान बैरागी के शादी की प्रथम सालगिरह साथ ही प्रहलाद बैरागी, सोनम बैरागी का पुत्र जिव्यान बैरागी के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नीमच रोड स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन में कथा वाचक अर्पितजी शर्मा (लोडकिया वाले) के मुखारविंद से संगीतमय सत्यनारायण भगवान की कथा एवं महाप्रसादी का आयोजन सम्पन्न हुआ। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में व्यासपीठ पर जाकर कथा वाचक अर्पित शर्मा (लोडकिया) को सनातनी प्रतीक चिन्ह दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। स्वागत, सम्मान के दौरान भरत बैरागी, सुनील पागा माली, सियाराम बैरागी, वैष्णव समाज के गोपाल बैरागी (बैंगनपुरा) सहित मौजूद थे। अग्रसेन मांगलिक भवन पर आयोजित सायंकाल 7.30 बजे महाप्रसादी (स्नेहभोज) में भाजपा नेता नारायण सोमानी ने स्टेच पर जाकर पुजारी गोपाल कृष्ण बैरागी, प्रहलाद बैरागी, कुलदीप बैरागी, संतोषदेवी बैरागी, सोनम बैरागी, मुस्कान बैरागी, जिव्यान बैरागी सहित परिवारजनो को बधाई दी। इस मौके पर नगरवासी, वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे।