जावद। चैत्र नवरात्र में एक से बढ़कर एक धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम होने का क्रम निरंतर जारी है। रविवार को चैत्र नवरात्र के चौथे दिवस श्री लालजी द्वारा मंदिर के पुजारी विद्वान पंडित श्री गोपाल कृष्ण बैरागी (वैष्णव) के पुत्र एवं कुलदीप बैरागी, मुस्कान बैरागी के शादी की प्रथम सालगिरह साथ ही जिव्यान बैरागी के प्रथम जन्मदिन के अवसर पर नीमच रोड स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन में कथा वाचक अर्पितजी शर्मा (लोडकिया वाले) के मुखारविंद से संगीतमय सत्यनारायण भगवान की कथा एवं महाप्रसादी का आयोजन सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता नारायण सोमानी सत्यदेव भगवान की कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ लिया। कथा में एक से बढकर एक मधुर मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में कथा वाचक अर्पित शर्मा (लोडकिया) को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। सत्यदेव भगवान की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। पांडाल को विद्युत साज सज्जा से आकर्षण सजाया गया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा सनातन धर्म में श्रीमद भागवत भागवत कथा, शिवमहापुराण कथा, सत्यनारायण भगवान की कथा, तुलसी विवाह, शिखर कलश, ध्वजारोहण, फाग महोत्सव, भजन संध्या, रात्रि जागरण, ताली कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, शिव महिमन पाठ, संतो का आशीर्वचन सहित एसे धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम नगर एवं आसपास क्षेत्रों में हो तो वहा जाकर पुण्य लाभ लेना चाहिए ताकी मोक्ष की प्राप्ति हो। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, वैष्णव बैरागी समाज के गोपाल कृष्ण बैरागी, सच्चिदानंद बैरागी, गोपाल बैरागी (बैंगनपुरा), प्रहलाद बैरागी, कुलदीप बैरागी, हलवाई भरत बैरागी, देवेंद्र बैरागी, वैभव बैरागी, सुनिल पागा माली, संतोषदेवी बैरागी, सोनम बैरागी, अनिता बैरागी, मुस्कान बैरागी सहित परिवारजन, नगरवासी, वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे। आभार कुलदीप मुस्कान बैरागी ने माना।