जावद। खोर दरवाजा के पास मुक्तिधाम स्थित जीवनदान बालाजी मंदिर परिसर पर सुथार समाज के वरिष्ठ भंवरलालजी सुथार एवं परिवारजनों के सौजन्य से संगीतमय श्री श्याम कीर्तन का भव्य आयोजन भागवत प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव (निलिया) की उपस्थिति में एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बालाजी महाराज, श्रीखाटू श्याम का दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना करके आशीर्वाद लिया। भजन संध्या में सुश्री जयमाला वैष्णव, भजन गायक राहुल सोनी सहित गायको ने एक से बढ़कर एक मधुर, मधुर भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी जिससे पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। श्रीखाटू श्याम का दिव्य दरबार सजाया गया। श्रीखाटू श्याम, बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। समापन के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में भागवत प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। मंदिर परिसर को विद्युत साज, सज्जा से सजाया गया। इस मौके पर नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, समाजसेवी नेमीचंद बीकानेरीया, राकेश बीकानेरीया, हरीश पुरी गोस्वामी, नवीन कारपेंटर, दशरथ मंदारिया, पप्पू धाकड सहित नगरवासी, वरिष्ठजन, युवाजन, पत्रकारगण, महिला, पुरूष मौजूद थे।