जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणगौर के पावन पर्व पर माहेश्वरी समाज की ढोल ढमाको, बैंड बाजो की थाप पर मंगलगीत की ध्वनि पर गणगौर की निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का जोगणिया माता चौराहा के पास पुराने थाने के सामने बटटू जैन की संस्थान के पास माहेश्वरी समाज के युवा एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा से स्वागत करके सभी को गणगौर की शुभकामनाएं दी। वही भाजपा नेता नारायण सोमानी ने स्वच्छता को देखते हुए सड़क पर झाडु निकालकर फुलों की पंखुड़ियों को हटाकर तीज त्यौहार पर जागरूकता का संदेश दिया। माहेश्वरी समाज भवन में महाप्रसादी के दौरान प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, तुषार राठी सहित युवाजनों ने ईसर, गौरा गणगौर को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया।