नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

ग्राम बेलारी में नवांकुर संस्था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा सेक्टर बैठक आयोजित की गई।बैठक में नवांकुर संस्था प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह द्वारा समितियों के दस्तावेजीकरण को जानकारी देते हुए समितियों के दस्तावेज भी अवलोकन किए।इसके बाद जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने आगामी माह में होने वाले जल संरक्षण अभियान अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दी और जल संरक्षण विषय पर दीवार लेखन की चर्चा की।इस दौरान प्रस्फुटन ग्राम बेलारी,ठिकरिया, गिरदौड़ा ,भादवमाता समिति सदस्य,परामर्शदाता मीनू त्रिपाठी और bsw विद्यार्थी उपस्थित रहे।बैठक उपरांत bsw विद्यार्थी अंबिका चौहान द्वारा केंचुआ खाद निर्माण किया जा रहा और स्वयं जैविक खेती भी करती हैं उसका अवलोकन भी किया गया।