जावद। चैत्र नवरात्र रामनवमी श्रीराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नगर में एक से बढकर एक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने विभिन्न कार्यक्रमो में जाकर श्रीराम जन्मोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। रात्रि 8 बजे अठाना दरवाजा निवासी माली समाज के वरिष्ठ गोविंद माली, मधुबाला माली, सुनील माली, नेहा माली एवं माली जमोदिया माली परिवारजनों के सौजन्य से निज निवास पर सुप्रसिद्ध पेट्रोल पंप बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण हुआ। भाजपा नेता नारायण सोमानी सुंदरकांड पाठ का परायण में पहुंचकर बालाजी महाराज से आशीर्वाद लिया। राम भगवान एवं बालाजी महाराज महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। सुंदरकांड पाठ के दौरान मधुबाला गोविंद माली सहित परिवारजनों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत, अभिनंदन किया। पांडाल को विद्युत साज सज्जा से आकर्षण सजाया गया। इस मौके पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, हरीश पुरी गोस्वामी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, गोविंद माली, सुनील माली, चिंटू माली, बबलु माली, विकास माली, रक्षित माली, मधुबाला माली, नेहा माली, सुनीता माली, कविता माली, निक्की माली, संतुष्टि माली सहित जमोदीया माली परिवारजन, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। आभार गोविंद मधुबाला माली ने माना।