नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस 13वें‌ वर्ष भी ठंड का मौसम को देखते हुए करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर गर्म ऊंनी कंबल वितरित करके पुण्य का कार्य कर रहे हैं। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के सौजन्य से ठिठुरती ठंड में मानवता की सेवा ही पुण्य का कार्य को देखते हुए प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक फोन लगाओ, गर्म ऊंनी कंबल पहुंचेगा आपके द्वार मुहिम का‌ गीता जयंती के अवसर पर 28 नवंबर 2025 को निशुल्क कंबल वितरित करके विधिवत शुभारंभ हुआ था। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि आज दिनांक 3 फरवरी 2026 मंगलवार को मुहिम का 68वां दिवस साथ ही इन दिनों 640 से अधिक गर्म ऊंनी कंबल वितरित करके पुण्य का कार्य किया। नगर में ठंड का मौसम में लगाओं फोन कंबल पहुंचेगा आपके द्वार मुहिम के अंतर्गत प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से रात्रि 12 बजे तक बस स्टैंड, यात्री प्रतीक्षालय, खोर दरवाजा, अठाना दरवाजा, बावल दरवाजा, रामपुरा दरवाजा, नीमच दरवाजा, गली, मौहल्ले, बाजारो सहित कही पर भी आपको कोई भी ठिठुरती ठंड से प्रभावित होता हुआ दिखाई देवे तो नारायण सोमानी 9589382995, संदीप बाफना 7000089155 को फोन लगाकर अवगत कराएं।