जावद। प्रतिवर्षानुसार इस छठवें वर्ष भी धनुर्मास मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रामपुरा दरवाजा के पास खेल मैदान दशहरा मैदान में जैन नमकीन के संचालक नेमीचंद बीकानेरीया काकसा, राकेश बीकानेरीया के सौजन्य से दिनांक 7 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक 9 दिवसीय क्रिकेट टुनामेंट का भव्य आयोजन एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। अंतिम दिवस भाजपा नेता नारायण सोमानी क्रिकेट मैदान में पहुंचकर क्रिकेट खिलाड़ियों से रनअप, परिचय लेकर हाथ मिलाकर हौसला बढाया साथ ही बल्ले से गेंद खेलकर मैंच का शुभारंभ किया। फाइनल मैंच रामपुरा दरवाजा एवं पुलिस लाईन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाईन ने 10 ओवर में 150 रनो का स्कोर खडा किया। बाद में उतरी रामपुरा दरवाजा क्रिकेट टीम ने 10 ओवर में 136 रन बना सकी, रोमांचक मैच में पुलिस लाईन 14 रनो से विजयी घोषित हुई। एंपायर की भुमिका संदीप कालिया ने बैखुबी से निभाया। मुख्यअतिथि के रूप में नगर परिषद पूर्व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ग्वाला, भाजपा नेता नारायण सोमानी, समाजसेवी बटटू जैन सहित अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 5500 रूपए नगद राशि एवं ट्राफी एवं उपविजेता टीम को 3333 रूपए नगद राशि एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने पर मेन आफ द मैच राकेश पुलिस लाईन को दिया गया। टूनामेंट के दौरान जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, रमेश ग्वाला, बटटू जैन, सुनील नागर, राकेश बीकानेरीया, पीयुष किर, देवेंद्र सिंह शक्तावत, देवराज सिंह चौहान, अजय रावत सहित युवाजन, आसपास क्षेत्रों के खेलप्रेमी मौजूद थे। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने विजेता, उपविजेता टीम को बधाई दी साथ ही कहा नगर में खेल-कूद, कबड्डी, खोखो, वालीवाल, कुश्ती, क्रिकेट मैच, गुल्ली डंडा सहित एसे आयोजन होना चाहिए क्योकी खेलकूद हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए बहुत जरूरी है, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए, जो स्वस्थ और संतुलित जीवन के लिए आवश्यक है। क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रखी गई। आभार नेमीचंद बीकानेरीया काकसा ने माना।