जावद। नीमच जिले के जावद में भाजपा के दो कद्दावर नेता नारायण सोमानी एवं नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली लक्ष्मीनाथ चौक स्थित श्री माहेश्वरी समाज भवन में सामाजिक कार्यक्रम के दौरान एक साथ भोजन किया। सौशल मीडिया के जावद की लहर, नगर स्वच्छता अभियान, संदेश की लहर, व्यापारी महासंघ जावद सहित व्हाट्सएप ग्रुपो में भाजपा के दोनों राजनेतिक मित्रों का एक साथ भोजन का वार्ड नंबर 5 निवासी हरीश पुरी गोस्वामी द्वारा फोटो वायरल करने से सत्ता, संगठन एवं राजनेतिक गलियारों में चर्चा जौरो दिखाई दे रही है साथ ही एक साथ फोटो ओर मुलाकात का अलग अलग माइने निकाल रहे हैं। जावद एवं आसपास क्षेत्रों में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी को कद्दावर भाजपा नेता नाम से जाना जाता हैं, वही नगर में रहने वाले युवाओं में मजबूत पकड़ रखते हैं और क्षेत्र मे होने वाले धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में उडता तीर जैसे शब्दों का चयन करके सक्रिय भूमिका निभाते हैं। राजनीति में जब दो कद्दावर नेता, जो अलग-अलग रहकर मजबूत व्यक्तिगत जनाधार का प्रतिनिधित्व करते हैं, एक साथ सार्वजनिक रूप से भोजन करते हैं, तो इसके कई मायने निकालकर जावद की राजनीति में एक साथ भोजन एवं इस मुलाकात को कई कारणों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बरसों बाद भाजपा के दबंग नेता नारायण सोमानी एवं जावद नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली का एक साथ फोटो में दिखाई देना एकजुटता, अनगिनत विकास का संदेश दिखाई दे रहा है। दूसरी और एक साथ दिखाई देने की खबर नगर की स्थानीय राजनीति में भाजपा के आंतरिक समीकरणों को मजबूत करने और ऑल इज वेल का संदेश देने वाली मानी जा रही है।