नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

फारबिसगंज। बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच (BPMYM) द्वारा आयोजित BPMYM स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन–1 के अंतर्गत बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार, 19 जनवरी 2026 को गोलछा मिल कंपाउंड में खेल का शानदार आयोजन हुआ। दूसरे दिन खेले गए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। खेल के दूसरे दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फारबिसगंज एवं मुज़फ्फरपुर के बीच खेला गया, जिसमें मुज़फ्फरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुज़फ्फरपुर एवं किशनगंज के बीच हुआ, जहां किशनगंज की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2–0 से मैच अपने नाम किया। इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में मुज़फ्फरपुर और किशनगंज की टीमें आमने-सामने रहीं। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें किशनगंज की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2–0 से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष अश्वनी खटोड़ ने कहा कि “खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। BPMYM का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर सकारात्मक दिशा देना है।” खेलकूद संयोजक निशांत गोयल ने कहा कि “इस तरह के आयोजनों से प्रतिभाओं को मंच मिलता है। सभी टीमों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो मंच के उद्देश्य को सफल बनाता है।” टूर्नामेंट के दौरान दीपक अग्रवाल ने मैचों का कुशल प्रबंधन एवं संचालन (हैंडलिंग) किया। मैच के मेन अंपायर तपन कुमार दास, लाइन मैन सौरव अग्रवाल, ऐश जैन, प्रतीक बाहेती एवं विशाल गोलछा रहे। स्कोरर की भूमिका चिराग जैन ने निभाई। मेन अंपायर तपन कुमार दास ने कहा कि “सभी मुकाबले नियमों के अनुरूप एवं खेल भावना के साथ खेले गए, खिलाड़ियों का अनुशासन सराहनीय रहा।” लायंस क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि “ऐसे खेल आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।” फारबिसगंज मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि कैरमबोर्ड, चेस एवं टेबिल टेनिस टूर्नामेंट चल रहा इनके नतीजे रात तक आने की उमीद है।क्रिकेट फाइनल टूर्नामेंट 20 जनवरी मंगलबार सुबह 11 बजे से होगा।इस अवसर पर प्रांतीय सह संयोजक (खेलकूद) सोनू केजरीवाल, वरिष्ठ सदस्य एवं सदस्य झंझारपुर शाखा अभिषेक केजरीवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष शरद कानोड़िया, प्रांतीय सहायक मंत्री कुशल लोढ़ा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष चंदन फोगला एवं सहायक मंत्री मंडल ‘ख’ राजीव टिबड़ेवाल ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के सफल आयोजन एवं बेहतर मीडिया कवरेज की सराहना की। मैचों को देखने के लिए खेलप्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।