नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। सनातन हिंदूओं के आस्था का केंद्र अवधपुरी अयोध्या में 500 वर्षों के बडे इंतजार के बाद श्री रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के पावन अवसर पर नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 20 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय भव्य रामधुन का आयोजन के अंतर्गत अंतिम दिवस दिनांक 22 जनवरी 2026 गुरूवार को बस स्टैंड स्थित अतिप्राचीन श्री बटेश्वर महादेव मंदिर से सनातन हिंदू प्रेमियों ने हाथों में भगवा ध्वज, ढोल ढमाको, ढोलक, मंजीरा, घंटे, घड़ियाल सहित जय जयकारों के बीच विशाल रामधुन प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गों भ्रमण करते हुए श्री परकोटा हनुमान मंदिर पहुंची जहा भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा ने पुष्प वर्षा करके स्वागत करके भगवा ध्वज की पूजा की। पुष्प वर्षा के दौरान प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, समाजसेवी कन्हैयालाल वीरवाल जैन, तुषार राठी, अंकुर बीकानेरीया, सिद्धार्थ लोढा, सहर्ष सारडा सहित भाजपा नेता नारायण सोमानी मित्र मंडल के सदस्यगण मौजूद थे।‌ बालाजी महाराज की विधि-विधान से महाआरती करके प्रसाद गोष्ठी वितरण के साथ एतिहासिक तौर पर समापन हुआ।‌ समापन के दौरान नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में आकाश में रंगारंग भव्य आतिशबाजी की गई जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। सभी भक्तों को जैन नमकीन के नेमीचंद बीकानेरीया, राकेश बीकानेरीया की संस्थान के पास क्रमवाइज प्रसाद गोष्ठी वितरित की गई। रामधुन के दौरान महिला, पुरूष, भक्तजन, सनातन प्रेमियों के आस्था की भीड उमडी। सुरक्षा की दृष्टि से जावद एसडीओपी रोहित राठौर के निर्देश से एसआई टी. आर. चौहान, एएसआई आर.पी. यादव राजेश भाटी, सुचना संगलन के रवि पांडे, सुनील डिंडोर सहित पुलिस बल‌, नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।‌ संगीतमय तीन दिवसीय रामधुन सम्पन्न होने पर रामधुन समिति के रजत पोरवाल ने आभार माना।‌